What is SIP –अगर आप म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करने के इच्छुक हैं तो आपने SIP का नाम अवश्य सुना होगा , इस लेख में हम SIP के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे की आप sip में कैसे निवेश कर सकते हैं, sip में निवेश करने के क्या – क्या फायदे हैं , sip किस तरह से काम करता हैं, लम्बे समय में आप किस तरह अपने कैपिटल पे एक अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं |
SIP का फुल फॉर्म (Sip full form) है (Systmatic Investment Plan)
SIP meaning in hindi
SIP का हिंदी में मतलब होता है एक निश्चित या तेय की गयी राशि को किस्तवार (प्रत्येक महीने या सप्ताह) जमा करना |
सिप म्युचुअल फंड में निवेश करने का एक तरीका है और इसके द्वारा आप किसी भी म्यूच्यूअल फंड में बहुत ही आसान तरीके से निवेश कर सकते हैं । और इन्हीं खूबियों की वजह से निवेश करने का यह तरीका बहुत ही ज्यादा प्रचलित है ।
आपको यह राशि कितनी और कब कब जमा करनी है यह जानकारी आपको उस म्यूच्यूअल फंड के प्लान में पहले से दी गई होती है । इसे हम निवेश करने का एक व्यवस्थित तरीका भी मान सकते हैं जिसमें आपको लगातार निवेश करने की आदत पड़ जाती है । जो आपको आपके भविष्य के लिए लंबी अवधि में वेल्थ बनाने में मदद करता है ।
SIP के द्वारा निवेश कैसे करें ? (How to invest in SIP)
एक निवेशक के तौर पर सबसे पहले आपको यह निर्धारित करना पड़ता है कि आप कितनी राशि और कब- कब निवेश करना चाहते हैं यहां पर उदाहरण के लिए हम मान रहे हैं कि आप ₹5000 प्रत्येक महीने निवेश करना चाहते हैं ।
अब आप जैसे ही सिप को सुरु करते हैं प्रत्येक महीने 5000 रुपए की राशि आपके बैंक अकाउंट से कट कर इस म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश हो जायेगा |
जब भी आपका पैसा उस म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश होगा , म्यूच्यूअल फण्ड उस पैसे से शेयर मार्किट में उस समय की कीमत पर खरीदारी करेगा और बदले में आपको उस म्यूच्यूअल फण्ड के कुछ यूनिट्स दिए जाते हैं | यह यूनिट मार्किट में उस म्यूच्यूअल फण्ड के निवेश को भी दर्शाता है |
अब प्रत्येक महीने जैसे आपका पैसा उस म्यूच्यूअल फण्ड में जायेगा म्यूच्यूअल फण्ड उस समय के बाजार की कीमत पर खरीदारी करेगा, और हर महीने बाजार में कीमत अलग होगी , इससे आपके खरीदारी अलग – अलग कीमत पर होगी और आपको averaging का फायदा मिलेगा |
इसे हम एक उदाहरण में माध्यम से समझते हैं –
आपने ABC नाम के एक म्यूच्यूअल फण्ड में 500 रुपए पर महीने का लिए सिप सुरु किया | जिस प्रकार किसी कंपनी के एक शेयर की कीमत होती है उसी प्रकार म्यूच्यूअल फण्ड यूनिट तय करता है आप जो भी पैसा उस म्यूच्यूअल फण्ड में लगाते हैं आपकी खरीदारी यूनिट में होती है | म्यूच्यूअल फण्ड यूनिट की एक कीमत तय करता है जिसे नव (नेट एसेट Value) कहा जाता है |
साधारण शब्दों में हम कह सकते है nav 1 यूनिट की कीमत होती है जो रोज बदलती है |
निचे दिए तालिका में हम म्यूच्यूअल फण्ड में 1 साल के निवेश और अलग – अलग कीमत पर उसमे खरीदारी को दर्शा रहे है |
निवेश की तिथि | निवेश की राशि | 1 Unit की NAV | ख़रीदे गए Units |
5 Jan 2020 | 500 | 50 | 10 |
5 Feb 2020 | 500 | 45 | 11.11 |
5 Mar 2020 | 500 | 40 | 12.5 |
5 April 2020 | 500 | 35 | 14.28 |
5 May 2020 | 500 | 30 | 16.66 |
5 June 2020 | 500 | 25 | 20 |
5 July 2020 | 500 | 30 | 16.66 |
5 Aug 2020 | 500 | 40 | 12.5 |
5 Sept 2020 | 500 | 45 | 11.11 |
5 Oct 2020 | 500 | 50 | 10 |
5 Nov 2020 | 500 | 55 | 9 |
5 Dec 2020 | 500 | 60 | 8.33 |
ऊपर की तालिका में आप देख सकते है म्यूच्यूअल फण्ड की nav की सबसे ज्यादा कीमत दिसम्बर माह में 60 रुपए थी जिसपर हम हमारे निवेश किये 500 रुपए से सिर्फ 8 यूनिट ही खरीद पाए और सबसे काम nav जून में 25 रुपए थी जिसमे हमें सबसे ज्यादा 20 यूनिट मिले. और 12 महीने में हमारी खरीदारी औसतन 42 रूपये के दर पर हुई |
सिप के द्वारा निवेश करने के फायदे (Benefits of Sip investment in hindi)
वैसे लोगो जिनकी आय महीने के वेतन पर निर्भर करती है उनके लिए सिप में निवेश करना एक अच्छा विकल्प है आये जानते हैं सिप आम निवेशकों में इतना प्रचलित क्यों हैं ?
- सिप इन्वेस्टमेंट हमेशा open Ended फण्ड में ही होता है , जिससे आप जब चाहे अपना पैसा निकाल सकते हैं |
- सिप इन्वेस्टमेंट के लिए कोई समय सीमा निश्चित नहीं होती , आप जितने चाहे उतने समय के लिए निवेश कर सकते है |
- सिप इन्वेस्टमेंट में अगर आपने 10 साल के लिए समय चुना है तो आप 10 साल से पहले भी इससे बंद कर सकते हैं या फिर आपके 10 साल पुरे होने पर अगर आप 5 साल और बढ़ाना चाहते हैं तो अपने म्यूच्यूअल फण्ड से बात कर आप इसे बढ़ा भी सकते हैं |
- आप सिप इन्वेस्टमेंट की राशि को जब चाहे बढ़ा या घटा सकते हैं अगर आप 1000 का सिप इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं तो आप इसे 500 भी कर सकते हैं या फिर 1000 से 2000 भी कर सकते हैं |
सिप के द्वारा क्यों निवेश करना चाहिए ?
- सिप इन्वेस्टमेंट आपको बाज़ार के उतार -चढाव के कारण होने वाले जोखिम से बचाता हैं |
- सिप इंवेस्टमनेट बाज़ार में निवेश करने का एक व्यवस्थित तरीका माना जाता है | इसमें निवेश करना आपके सूझ – बुझ को दर्शाता हैं |
- सिप में इन्वेस्ट करने के लिए कोई चार्ज नहीं देना पड़ता |
- सिप इन्वेस्टमेंट में आपको लम्बे समय में चक्रविधि ब्याज का फायदा मिलेगा |
- सिप में एक छोटा निवेशक भी अपना निवेश शुरू कर सकता है वह 500 रूपये को राशि से सिप में निवेश शुरू कर सकता है |
नुक्सान:
- अधिकांशतः लम्बी अवधि में sip से मिलने वाला मुनाफा , एक मुश्त निवेश की तुलना में कम होता है |
- निवेश के लिए हर महीने आपने बैंक में पर्याप्त राशि होनी चाहिए |
- बैंक में पर्याप्त राशि न होने पर बैंक आप से जुरमाना वसूल सकता है |
SIP से सम्बंधित सामान्य प्रश्न – उत्तर (FAQ) :-
प्रश्न : सिप में कितना रिटर्न मिलता है?
उत्तर : यह आपके निवेश की अवधि पर निर्भर करता हैं आपने जितनी जल्दी सिप में निवेश करना शुरू कर दिया आपको उतना ज्यादा फायदा होगा | लम्बी अवधि में हालांकि सिप एक मुश्त निवेश की तुलना में काम return मिलता है परन्तु सिप में निवेश आपको बाजार के जोखिम से भी तो बचाता है |
प्रश्न :एसआईपी (SIP) कैसे चालू करें (How to start SIP) ?
उत्तर : अगर आपने किसी भी शेयर ब्रोकर के यहाँ पे अपने Demat खाता खुलवा रखा है तो आप सिप में निवेश शुरू कर सकते हैं | आजकल सभी Top Broker अपने प्लेटफार्म से म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करने की सुविधा देते हैं | या फिर आ किसी म्यूच्यूअल फण्ड की वेबसाइट पर जाकर डायरेक्ट सिप की जानकारी ले सकते हैं |
प्रश्न : सिप में निवेश करने के क्या फायदे हैं ? (What is the benefit of SIP)
उत्तर : इस प्रश्न का उत्तर आपको ऊपर मिल जायेगा फिर भी सिप के द्वारा निवेश करना एक मुश्त (lumpsum) निवेश की तुलना में काम जोखिम भरा होता है , इससे काम आय वाला व्यक्ति भी शुरू कर सकता है , आप जब चाहे अपना पैसा निकल सकते है इत्यादि |
प्रश्न : क्या सिप में निवेश करना सुरक्षित है (is SIP safe) ?
उत्तर : सिप म्यूच्यूअल फण्ड में निवेशक करने का एक तरीका हैं इसके द्वारा आप म्यूच्यूअल फण्ड में ही अपना पैसा लगा रहे हैं आप म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश जितना सुरक्षित मानते हैं यह उतना ही सुरक्षित है |
प्रश्न : क्या हमें सिप से हुई कमाई पर टैक्स देना होता है ( Is SIP tax free?) ?
उत्तर : अगर आप सिप के द्वारा इक्विटी या बैलेंस्ड म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करते है तो एक साल बाद कैपिटल गेन टैक्स के फायदे के चलते आपका मुनाफा टैक्स फ्री होगा | वही पर अगर आपका निवेश debt fund या hybrid fund में हो तो आपको उससे हुवे मुनाफे पर टैक्स देना होगा |
SIP के बार में और अधिक जानकारी आप इस यूट्यूब वीडियो से प्राप्त कर सकते हैं —
इस पोस्ट में हमने SIP इन्वेस्टमेंट के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया है यह पोस्ट आपको कैसा लगा नीचे कमेंट सेक्शन में अपने मूल्यवान विचार अवश्य लिखें |