Tata Elxsi Share Price में इस साल जनवरी से अभी तक 50% से ज्यादा की तेजी आ चुकी है | 28th मार्च को जैसे ही खबर आई Tata Elxsi के शेयर को MSCI इंडेक्स में जोड़ा जायेगा , इस शेयर में जबरदस्त तेजी आई, Tata Elxsi का शेयर 9000 के लेवल को भी क्रॉस कर गया, इस लेवल पर Tata Elxsi के share में आपको निवेश करना चाहिए या नहीं ?
Tata Elxsi Share Price Complete Analysis

About Tata Elxsi Company
Tata elxsi , Tata Group की एक दमदार कंपनी है जो लगभग सभी बड़े sector जैसे Automotive, Media, Communications and Healthcare इत्यादि के लिए design और technology जैसे सर्विस प्रदान करती है | कहने के लिए यह एक IT कंपनी है लेकिन इसका business model दुसरे IT कंपनियों की तुलना में बिलकुल अलग है |
tata elxsi का कारोबार कई देशों में फैला हुवा है | कंपनी का अधिकांश आय यूरोपियन देशो से (लगभग 36.5%) आता है इसके बाद दुसरे नंबर पर अमेरिका है जहाँ से कंपनी की कुल आय का लगभग 36% हिस्सा आता है | अपने देश की बात करें तो भारत से लगभग 13% की आय आती है बाकि बचे हुवे अलग- अलग देशों को मिलाकर कंपनी 14% के आसपास की आय आती है |
Company financials
Market Cap | ₹ 56,045 Cr |
Stock P/E | 111 |
Book Value | ₹ 207 |
Face Value | ₹ 10.0 |
ROCE | 40.0 % |
ROE | 29.9 % |
Tata Elxsi का अगर आप profit & Loss Statement देखें तो आप पाएंगे कंपनी 12 सालों से लगातार profit कमा रही है |
2010 में कंपनी का EPS (Earning per share) 7.69 था जो अब बढ़कर 81.06 तक पहुच चूका है |
कम्पनी पिछले 10 सालों से average 57% के CAGR से बढ़ रही है |
कई सालों से कंपनी हर साल 30% से ज्यादा का Return (ROE) दे रही है |
2010 में कंपनी का रिज़र्व 143 करोड़ था जो सितम्बर 2021 तक बढ़कर 1228 करोड़ हो चूका है |
कंपनी लगभग क़र्ज़ मुक्त (debt free company) हो चुकी है |
कंपनी का ROCE लगभग 40% के आस पास है जो बहुत अच्छा माना जायेगा |
Tata group इस कंपनी के प्रमोटर हैं और कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 44.32 % है उसके बाद सबसे ज्यादा हिस्सेदारी public के पास है जो है 38.21 % , बाकि की हिस्सेदारी Fiis और Diis के पास है |
Tata Elxsi dividend भी अच्छा देती है , कंपनी 50.11% के आस पास का dividend भी देती है |
इस समय कंपनी का PE ratio 111 है जो अपने प्रतियोगी कंपनियों की तुलना में काफी ज्यादा है लेकिन अभी तक कंपनी अच्छा प्रदर्शन भी करती आई है |
Tata elxsi के शेयर में निवेश करे या नहीं
tata elxsi शेयर के fundamentals देखें को कंपनी बहुत ही दमदार लग रही है और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है, हालाकि शेयर में हाल ही में आये न्यूज़ की वजह से कम समय में बहुत ज्यादा तेजी आ चुकी है, लेकिन यह शेयर अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने लायक है | दिसम्बर 2021 में tata elxsi share price 5700 के आस पास था जो पिछले 3 महीने में बढ़कर 9000 के पास जा चूका है | इस शेयर में जब भी गिरावट आये तो इसे अपने portfolio में शामिल करना चाहिए |
Tata Elxsi Share price target 2022
tata elxsi एक बेहतरीन कंपनी है जो अलग – अलग सेक्टरों में अपनी techonology जैसी सेवाएं देती है 3 महीने में यह शेयर 50% से ज्यादा भाग चूका है, फिर भी अगर इस साल के target की बात करें तो Tata Elxsi Share price target 2022 के लिए 10,000 होना चाहिए |
प्रश्न उत्तर (FAQ)
क्या Tata Elxsi dividend देती है ?
कंपनी 50.11% के आस पास का dividend देती है |
क्या tata elxsi का शेयर overvalued है ?
कंपनी का शेयर 111 के pe पर ट्रेड कर रहा है, अगर दुसरे IT कंपनियों को देखे तो उनकी तुलना में शेयर महंगा जरुर है |
Tata elxsi के शेयर कैसे ख़रीदे ?
इसके लिए आपके पास एक demat account होना चाहिए, demat account के लिए आप यहाँ जा सकते हैं – Open Your Demat Account
Disclaimer : – इस शेयर पर यह हमारी निजी राय है जिसे हमने अपने analysis के आधार पर निकाला है, शेयर बाज़ार में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है, कृपया निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद अवस्य लें |