Blue chip Companies in India : अगर हम निवेश की बात करें तो, आपने अक्सर सुना होगा, अपना पैसा हमें ब्लूचिप कंपनियों में लगाना चाहिए क्योंकि दूसरे कंपनियों की तुलना में इसमें कम जोखिम होता है , परंतु प्रश्न आता है कि आखिर यह ब्लू चिप कंपनियां (Blue chip companies) क्या होती हैं ? क्या इनमें कोई ब्लू रंग का चिप लगा होता है ? और क्यों इन में निवेश करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है ? आज के इस पोस्ट में हम इन तमाम विषयों पर चर्चा करेंगे।
निवेश के लिए बेहतरीन ब्लूचिप कंपनियां (Best Blue chip Companies to Invest)

आगे बढ़ने से पहले मैं आपको बता दूं यह पोस्ट थोड़ा ज्यादा बड़ा होने वाला है परंतु अगर आप एक निवेशक हैं या फिर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आपको इस पोस्ट को अवश्य पढ़ना चाहिए। अब हम समझते हैं , ब्लू चिप कंपनी (Blue chip companies) क्या होती है ?
ब्लूचिप कंपनियां क्या होती है ? ( Blue chip companies meaning in Hindi)
वैसी कंपनियां जो आर्थिक रूप से मजबूत होती है, आमतौर पर कर्ज से मुक्त होती हैं या फिर जिन पर बहुत कम कर्ज होता है, उनके पास अच्छा- खासा रिजर्व सरप्लस(Reserves and Surplus) होता है। Blue chip कंपनियां निवेशकों के भरोसे पर कायम रहती हैं, लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रहती हैं, किसी भी विकट परिस्थितियों में भी अपने आप को बचाने में सक्षम होती हैं, अधिकांश ब्लू चिप कंपनियां अपने क्षेत्र की मार्केट लीडर होती है भारत की कुछ बेहतरीन ब्लूचिप कंपनियों के नाम है Reliance, Hindustan Unilever (HUL) , TCS , Maruti इत्यादि।
Blue chip शब्द की उत्पत्ति (Origin of Blue chip word)
ऐसा माना जाता है कि Blue chip शब्द का प्रयोग पहली बार Oliver Gingold ने आपने एक आर्टिकल में वैसे शेयरों के लिए किया था जिनका मूल्य ज्यादा होता था बाद में यह शब्द आम बोलचाल की भाषा में प्रयोग होने लगा।
कुछ निवेशकों का मानना है कि Blue chip शब्द Poker Game ( एक तरह की ताश की पत्तियां का खेल) से लिया गया है । जिसमें Blue chip ज्यादा valuable माना जाता है इसलिए ब्लू चिप स्टॉक्स में वैसे शेयर या कंपनियां आती है जिनकी बाजार में ज्यादा वैल्यू हो या फिर हम कह सकते हैं कि ब्लू चिप स्टॉक्स अच्छी क्वालिटी के शेयर के लिए प्रयोग होने लगा ।
ब्लूचिप कंपनियों की विशेषताएं (Blue chip companies Advantages)
यहां हम blue chip कंपनियों की विशेषताओं के बारे में चर्चा करेंगे जो उन्हें अन्य कंपनियों से बेहतर बनाती हैं।
- यह कंपनियां बहुत बड़ी होती है आमतौर पर इनका मार्केट कैप बहुत ज्यादा होता है भारत में अधिकतर ब्लूचिप कंपनियों का मार्केट कैप 20000 करोड़ से ज्यादा होता है।
- यह कंपनियां कई सालों से लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रहती हैं और आने वाले सालों में भी इनसे अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद रहती है और यह कंपनियां लगातार अपनी आमदनी और मुनाफा बढ़ाने में प्रयासरत रहती हैं।
- अधिकतर ब्लूचिप कंपनियां या तो कर्ज मुक्त रहती हैं या इनके पास बहुत ही कम कर्ज रहता है या फिर हम कह सकते हैं इनका debt to equity ratio (DOE) कम होता है ।
- ब्लू चिप कंपनियां समय-समय पर अपने निवेशकों के साथ डिविडेंड के रूप में अपना मुनाफा शेयर करती है ।
- यह कंपनियां मार्केट में काफी लंबे समय से लिस्टेड रहती है।
- इन कंपनियों का बैलेंस शीट बहुत ही मजबूत होता है और कई दशकों से लगातार अच्छा मुनाफा और आमदनी प्रस्तुत करती रहती है ।
भारत की 10 बेहतरीन ब्लूचिप कंपनियां (Top 10 Blue chip Companies in India)
हमें उम्मीद है कि आप Blue chip कंपनियों के बारे में अच्छी तरह से जान गए होंगे अब हम आपको भारत के 10 बेहतरीन ब्लू चिप कंपनियों के बारे में बतलाने वाले हैं।
(Disclaimer):- निचे दी गयी कंपनियों की लिस्ट हमारी खुद की रिसर्च पर आधारित है , हम इनमे कतई निवेश की सलाह नहीं दे रहे हैं फिर भी अगर आप इनमे निवेश करते हैं तो ये आपकी अपनी जिम्मेवारी होगी |
Reliance Industries

Reliance Industries भारत की सबसे बेहतरीन ब्लू चीप कंपनियों में आती है | रिलायंस, अलग-अलग क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कई कंपनियों को मिलाकर, समूह (Group) की एक होल्डिंग कंपनी (holding company) है, इसके अलग-अलग क्षेत्रों में कई कारोबार शामिल हैं जैसे – ऊर्जा (Energy), petrochemicals, कपडा उद्दोग (Textiles), Retail , दूरसंचार (Telecommunication) इत्यादि ।
Reliance Ind भारत में अपने कारोबार से मुनाफा करने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है और आपने मार्केट कैप (market cap) के अनुसार भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है| अक्टूबर 2018 में रिलायंस भारत की पहली कंपनी बनी जिसने 100 बिलियन मार्केट कैप को प्राप्त करने का कीर्तिमान स्थापित किया । निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा सबसे ज्यादा टैक्स देने का रिकॉर्ड भी रिलायंस के नाम है । पुनः मई 2021 में 13,53,023.59 करोड़ के मार्केट कैप के साथ रिलायंस भारत की सबसे बड़ी कंपनी बन गई ।
TCS (Tata Consultancy Services)

टीसीएस भारत की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है यह टाटा समूह का हिस्सा है | यह दुनिया की सबसे बड़ी सूचना तकनीकी तथा बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक है | TCS के पास 44 देशों में 24 5000 से ज्यादा कर्मचारी हैं ।
Hindustan Unilever

हिन्दूस्तान युनिलीवर इंग्लैंड की कंपनी Unilever की एक सहायक कंपनी है । हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग होने वाले अधिकतर सामान इसी कंपनी के बने होते हैं जैसे साबुन , टूथपेस्ट ,तेल , डिटर्जेंट इत्यादि ।
यह भारत की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनियों (FMCG Company) में से एक है इसके प्रमुख प्रोडक्ट- Lux, Lifebuoy ,Surf Excel, Fair & Lovely cream , Sunsilk shampoo इत्यादि हैं । यह कंपनी इतनी पुरानी है की 2021 में इस कंपनी को शुरू हुए 88 साल हो गए । देश की लगभग आधी आबादी इस कंपनी के उत्पाद का उपयोग करती है ।

ITC

ITC (Indian Tobacco Company) , भारत के सबसे बड़े समूह (ITC Group) में से एक है । आईटीसी की स्थापना 1990 में Imperial tobacco company India Limited के नाम से हुई । शुरुआत में या एक सिगरेट बनाने वाली कंपनी हुआ करती थी लेकिन बाद में यह कंपनी अपने कारोबार को अलग-अलग क्षेत्रों जैसे- FMCG product , Hotel, Paper Board , packaging, Agri business और IT (Information Technology) इत्यादि में विकसित करती चली गई ।
आईटीसी (ITC) के कुछ प्रमुख सिगरेट उत्पाद- Wills Navy cut cigarate, Gold flake king , Gold flake premium light, Gold flake super इत्यादि हैं । सिगरेट के अलावे आईटीसी के दूसरे प्रमुख उत्पाद – आशीर्वाद आटा , candyman, Bingo, Yippie, John Player, Classmate इत्यादि हैं ।

HDFC Bank

एचडीएफसी बैंक निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक है । एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों को कई तरह की Services मुहैया करवाता है जैसे – Wholesale Banking, Retail Banking, Auto/car loan, two wheeler Loan, personal loan, loan against property इत्यादि । मार्केट कैप के अनुसार या भारत का सबसे बड़ा बैंक है और भारतीय स्टॉक एक्सचेंज पर तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है ।
Asian Paints

एशियन पेंट्स भारत की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है जिसका मुख्यालय मुंबई में है । यह कंपनी रंग, घर की सजावट , फिटिंग से संबंधित उत्पादन और संबंधित सेवाएं प्रदान करने , निर्माण, बिक्री और वितरण के व्यवसाय में लगी हुई है । एशियन पेंट्स (Asian Paints) भारत की सबसे बड़ी और एशिया की चौथी सबसे बड़ी रंग बनाने वाली कंपनी है ।
Infosys

इंफोसिस भारत की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है यह एक सूचना प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाता कंपनी है । यह भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक है जिसका मार्केट कैप 30 बिलियन डॉलर से अधिक है ।
Sunpharma

सनफार्मा देश के जाने माने उद्योगपति दिलीप सिंहवी के अगुवाई वाली भारत की एक बेहतरीन औषधि निर्माता कंपनी है । जिसकी स्थापना 1983 में हुई थी शुरुआती दौर में या अपने उत्पाद को सिर्फ बिहार और बंगाल में बेचा करती थी परंतु धीरे धीरे इसने अपना विस्तार पूरे देश में किया और वर्तमान में यह देश की एक दिग्गज औषधि निर्माता कंपनी बन गई ।
2021 तक सन फार्मा के पूरी दुनिया में 43 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है और 36000 वर्कर कार्यरत हैं । इतना ही नहीं यह कंपनी अमेरिकी जेनेरिक बाजार में नौवें पायदान पर है । यह कंपनी मुख्य रूप से – Cardiology, CNS Disorders, Pain, Ophthalmology, Diabetes, Oncology, Allergy- Asthma इत्यादि के लिए अपने उत्पाद तैयार करती है ।
Nestle India

नेस्ले इंडिया, Nestle SA स्विट्जरलैंड की एक सहायक कंपनी है । जो दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य और पेय पदार्थ (food and beverage) निर्माता कंपनी है । नेस्ले इंडिया की स्थापना 1956 में हुई थी नेस्ले इंडिया के 8 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और अलग-अलग शहरों में चार ऑफिस हैं । इस कंपनी के कुछ बेहद चर्चित उत्पाद हैं मैगी नेस्कैफे कॉफी किटकैट मंच मिल्कीबार इत्यादि । 2021 तक नेस्ले को अपना प्रसिद्ध उत्पाद मेगी को बेचते हुए 38 साल हो जाएंगे ।
Bajaj Auto

बजाज ऑटो भारत की दूसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी है । इसकी स्थापना 1940 में जमनालाल बजाज के द्वारा राजस्थान में हुई थी । यह कंपनी मुख्यत: दोपहिया और तीन पहिया वाहनों के निर्माण और बिक्री में कार्यरत है । इसके कुछ प्रमुख उत्पाद हैं- Platina, Discover, Pulsar, Avenger इत्यादि । तीन पहिया वाहनों की श्रेणी में या दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल है ।
अन्य बेहद चर्चित ब्लूचिप कंपनियों की सूची (Selected Blue Chip Companies List with related Sectors)
Company | Industry |
Aurobindo Pharma Ltd. | Pharmaceuticals & Drugs |
Avenue Supermarts Ltd. | Retailing |
Bajaj Finance Ltd. | Finance – NBFC |
Bandhan Bank Ltd. | Bank – Private |
Berger Paints India Ltd. | Paints |
Bharat Petroleum Corporation Ltd. | Refineries |
Britannia Industries Ltd. | Consumer Food |
Cadila Healthcare Ltd. | Pharmaceuticals & Drugs |
Cholamandalam Investment & Finance Company Ltd. | Finance – NBFC |
Coal India Ltd. | Mining & Minerals |
Colgate-Palmolive (India) Ltd. | Household & Personal Products |
Dabur India Ltd. | Household & Personal Products |
Divis Laboratories Ltd. | Pharmaceuticals & Drugs |
Eicher Motors Ltd. | Automobile Two & Three Wheelers |
Gland Pharma Ltd. | Pharmaceuticals & Drugs |
Godrej Consumer Products Ltd. | Household & Personal Products |
Havells India Ltd. | Electric Equipment |
HCL Technologies Ltd. | IT – Software |
HDFC Asset Management Company Ltd. | Finance – Asset Management |
HDFC Life Insurance Co Ltd. | Insurance |
Hero MotoCorp Ltd. | Automobile Two & Three Wheelers |
Hindustan Zinc Ltd. | Metal – Non Ferrous |
Honeywell Automation India Ltd. | Consumer Durables – Electronics |
Housing Development Finance Corporation Ltd. | Finance – Housing |
ICICI Lombard General Insurance Co Ltd. | Insurance |
ICICI Prudential Life Insurance Company Ltd. | Insurance |
JSW Steel Ltd. | Steel & Iron Products |
Larsen & Toubro Infotech Ltd. | IT – Software |
Marico Ltd. | Consumer Food |
Maruti Suzuki India Ltd. | Automobiles – Passenger Cars |
Muthoot Finance Ltd. | Finance |
Pidilite Industries Ltd. | Chemicals |
Power Grid Corporation Of India Ltd. | Power Generation/Distribution |
Procter & Gamble Hygiene & Health Care Ltd. | Household & Personal Products |
SBI Cards And Payment Services Ltd. | Finance – NBFC |
SBI Life Insurance Company Ltd. | Insurance |
Tech Mahindra Ltd. | IT – Software |
Titan Company Ltd. | Diamond & Jewellery |
Wipro Ltd. | IT – Software |
100 ब्लूचिप शेयरों की सूची उनके मार्केट कैप, डिविडेंड यील्ड और P/E रेसिओ के साथ (List of 100 Blue Chip Shares with Market Cap, dividend yield and PE ratios In India)
Share Name | Market Cap | Dividend Yield (%) | P/E | ||||
TCS | 5,18,580.51 | 1.79 | 20.06 | ||||
B P C L | 1,07,616.63 | 4.37 | 14.91 | ||||
Monsanto India | 4,532.68 | 1.14 | 32.53 | ||||
Triveni Turbine | 4,360.58 | 0.91 | 42.07 | ||||
Sharda Cropchem | 4,235.40 | 0.43 | 23.03 | ||||
Zydus Wellness | 4,088.68 | 0.62 | 34.64 | ||||
CCL Products | 4,062.01 | 0.82 | 28.67 | ||||
NESCO | 4,034.89 | 0.38 | 22.32 | ||||
Zensar Tech. | 4,016.03 | 1.34 | 19.78 | ||||
VRL Logistics | 3,947.65 | 0.92 | 46.19 | ||||
Lux Industries | 3,893.76 | 0.1 | 61.86 | ||||
Heritage Foods | 3,866.11 | 0.24 | 73.11 | ||||
Bajaj Auto | 93,856.19 | 1.7 | 24.12 | ||||
Dhanuka Agritech | 3,857.80 | 0.08 | 32.22 | ||||
Rupa & Co | 3,817.58 | 0.57 | 53.46 | ||||
Navneet Educat. | 3,717.08 | 1.57 | 23.86 | ||||
Thyrocare Tech. | 3,701.55 | 1.45 | 43.44 | ||||
Granules India | 3,538.22 | 0.58 | 21.86 | ||||
Kaveri Seed Co. | 3,519.74 | 0 | 17.81 | ||||
La Opala RG | 3,483.74 | 0.32 | 55 | ||||
Advance. Enzyme. | 3,466.11 | 0.13 | 40.27 | ||||
Jamna Auto Inds. | 3,392.92 | 0.82 | 32.88 | ||||
GHCL | 3,125.83 | 1.59 | 7.72 | ||||
Adani Ports | 87,207.78 | 0.31 | 23.18 | ||||
Titan Company | 82,826.01 | 0.28 | 88.5 | ||||
Motherson Sumi | 80,674.69 | 0.35 | 34.34 | ||||
Eicher Motors | 77,888.68 | 0.35 | 41.93 | ||||
Nestle India | 75,007.53 | 0.81 | 67.69 | ||||
Hero Motocorp | 74,879.15 | 2.27 | 21.93 | ||||
Godrej Consumer | 67,332.39 | 0.76 | 50.7 | ||||
Dabur India | 63,300.24 | 0.63 | 49.97 | ||||
ITC | 3,29,812.81 | 1.75 | 31.36 | ||||
Britannia Inds. | 55,730.86 | 0.47 | 61.37 | ||||
Zee Entertainmen | 55,711.11 | 0.43 | 39.53 | ||||
Tech Mahindra | 52,283.20 | 1.68 | 17.06 | ||||
Interglobe Aviat | 47,159.06 | 2.61 | 20.59 | ||||
Pidilite Inds. | 46,914.45 | 0.52 | 55.9 | ||||
Vakrangee | 46,327.93 | 0.23 | 72.3 | ||||
Cadila Health. | 45,479.77 | 0.72 | 33.66 | ||||
Marico | 41,801.63 | 1.08 | 53.35 | ||||
Lupin | 41,733.44 | 0.81 | 22.85 | ||||
Dr Reddy’s Labs | 40,773.31 | 0.81 | 33.93 | ||||
Hind. Unilever | 2,94,650.47 | 1.25 | 63.27 | ||||
Sun TV Network | 40,699.09 | 0.97 | 40.2 | ||||
UPL | 40,190.68 | 0.88 | 20.6 | ||||
Aurobindo Pharma | 39,438.67 | 0.37 | 16.18 | ||||
TVS Motor Co. | 36,606.46 | 0.32 | 60.8 | ||||
Havells India | 34,523.82 | 0.63 | 60.84 | ||||
MRF | 30,962.62 | 0.08 | 31.55 | ||||
P & G Hygiene | 30,172.42 | 4.19 | 67.98 | ||||
Emami | 29,999.19 | 0.53 | 94.54 | ||||
Divi’s Lab. | 28,917.49 | 0.92 | 31.75 | ||||
Page Industries | 26,931.54 | 0.4 | 90.06 | ||||
Coal India | 1,88,736.28 | 6.54 | 31.2 | ||||
GlaxoSmith C H L | 26,500.53 | 1.11 | 41.61 | ||||
Berger Paints | 26,027.30 | 0.65 | 59.31 | ||||
Cummins India | 25,898.80 | 1.5 | 37.65 | ||||
Torrent Pharma. | 23,860.02 | 0.99 | 28.85 | ||||
Balkrishna Inds | 22,744.73 | 0.34 | 33.48 | ||||
Indraprastha Gas | 22,613.53 | 0.53 | 37.13 | ||||
NBCC | 22,576.50 | 0.65 | 61.26 | ||||
Whirlpool India | 19,487.23 | 0.2 | 58 | ||||
L & T Infotech | 19,068.33 | 1.48 | 18.28 | ||||
Castrol India | 18,981.26 | 2.87 | 30.02 | ||||
Wipro | 1,43,480.69 | 0.34 | 16.58 | ||||
Endurance Tech. | 18,713.79 | 0.19 | 52.87 | ||||
Natco Pharma | 18,169.03 | 0.65 | 33.03 | ||||
Glenmark Pharma. | 16,949.95 | 0.33 | 13.99 | ||||
Supreme Inds. | 16,875.52 | 1.13 | 42.37 | ||||
Quess Corp | 15,788.67 | 0 | 67.97 | ||||
KRBL | 14,842.51 | 0.33 | 34.97 | ||||
Amara Raja Batt. | 14,670.23 | 0.51 | 33.45 | ||||
P I Inds. | 13,953.46 | 0.39 | 34.07 | ||||
CRISIL | 13,901.43 | 1.39 | 46.21 | ||||
Dilip Buildcon | 13,534.05 | 0.1 | 24.94 | ||||
Sun Pharma.Inds. | 1,40,719.49 | 0.6 | 30.76 | ||||
Symphony | 13,360.04 | 0.24 | 75.28 | ||||
Ajanta Pharma | 13,280.07 | 0.87 | 27.47 | ||||
Sundram Fasten. | 12,263.54 | 0.77 | 35.51 | ||||
Avanti Feeds | 12,076.59 | 0.34 | 30.15 | ||||
Kajaria Ceramics | 11,968.03 | 0.4 | 49.85 | ||||
Godrej Agrovet | 11,735.84 | 0 | 48.15 | ||||
Syngene Intl. | 11,365.00 | 0.18 | 38.96 | ||||
Abbott India | 11,255.70 | 0.76 | 35.92 | ||||
Mahanagar Gas | 10,905.07 | 1.72 | 24.36 | ||||
Blue Dart Exp. | 10,872.97 | 0.33 | 94.41 | ||||
Tata Motors | 1,39,386.64 | 0 | 17.39 | ||||
ERIS Lifescience | 10,770.38 | 0 | 36.39 | ||||
Hexaware Tech. | 10,708.68 | 1.55 | 21.42 | ||||
Solar Inds. | 10,633.49 | 0.43 | 52.33 | ||||
Alembic Pharma | 10,553.17 | 0.71 | 28.69 | ||||
Mindtree | 10,262.61 | 1.64 | 22.97 | ||||
V-Guard Inds. | 10,102.53 | 0.29 | 72.38 | ||||
Aegis Logistics | 9,632.56 | 0.36 | 58.97 | ||||
Bata India | 9,599.72 | 0.47 | 50.63 | ||||
Aarti Inds. | 9,365.01 | 0.09 | 32.32 | ||||
TTK Prestige | 9,210.50 | 0.34 | 59.98 | ||||
HCL Technologies | 1,24,435.05 | 2.75 | 13.9 | ||||
Atul | 8,599.32 | 0.35 | 37.89 | ||||
Sheela Foam | 8,212.10 | 0 | 67.71 |
FAQ (प्रश्न- उत्तर)
How many blue chip companies are there in India?
119, कंपनी के प्रदर्शन के आधार पर यह सूची बदलती रहती है , 100 ब्लूचिप कंपनियों की सूची
What is a bluechip company?
ब्लूचिप कंपनियां , वैसी कंपनियां जो आर्थिक रूप से मजबूत होती है, आमतौर पर कर्ज से मुक्त होती हैं या फिर जिन पर बहुत कम कर्ज होता है, उनके पास अच्छा- खासा रिजर्व सरप्लस(Reserves and Surplus) होता है। Blue chip कंपनियां निवेशकों के भरोसे पर कायम रहती हैं, लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रहती हैं, किसी भी विकट परिस्थितियों में भी अपने आप को बचाने में सक्षम होती हैं, अधिकांश ब्लू चिप कंपनियां अपने क्षेत्र की मार्केट लीडर होती है भारत की कुछ बेहतरीन ब्लूचिप कंपनियों के नाम है Reliance, Hindustan Unilever (HUL) , TCS , Maruti इत्यादि।
What are 10 bluechip stocks?
लंबे समय से बाजार में मौजूद रहना और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के चलते लोग हमेशा ब्लू चिप कंपनियों (Blue chip companies in India) में निवेश करने की सलाह देते हैं | तर्क देते हैं कि जो कंपनियां इतनी बड़ी हो गई हो वह फेल कैसे हो सकती हैं ।
परंतु आज के दौर में लगातार चीजों में हो रहे बदलाव के चलते , लोगों की दिनचर्या में हो रहे परिवर्तन के चलते , मानवीय जीवन में मशीनों के अत्याधिक हस्तक्षेप के चलते यह नहीं कहा जा सकता जो आज है वह कल भी रहेगा । परंतु हम उम्मीद तो कर ही सकते हैं क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि उम्मीद पर ही दुनिया कायम है ।
यह पोस्ट आपको कैसा लगा नीचे दिया कमेंट सेक्शन में अपना मूल्यवान सुझाव अवश्य दें धन्यवाद ।